फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगर पंचायत में केबल बदले जाने का विरोध, तहसीलदार ने रोका काम

नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में सभासदों की शिकायत पर जांच के दौरान आजाद नगर वार्ड में पूर्व में पड़ी केबल को बदले जाने को लेकर सभासदों ने रविवार को विरोध जताते हुए इसकी शिकायत तहसीलदार से की है। शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार ने मामले की जांच करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नगर पंचायत क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमिताओं को लेकर 10 सभासदों व उनके प्रतिनिधियों ने शपथ पत्र देकर एडीएम ज्योत्सना बंधु से जांच की मांग की थी। जांच शुरू होते ही नगर पंचायत में हड़कंप मच गया। अपनी कमियों को छुपाने के लिए ठेकेदारों ने पूर्व में पड़ी केबल के स्थान पर दूसरी केबल डालने का प्रयास शुरू कर दिया। आजाद नगर वार्ड के सभासद चंद्रेश ने इसकी जानकारी सभासद अध्यक्ष विपिन उर्फ राजू वर्मा व अन्य सभासदों को दी। मौके पर पहुंचे सभी सभासदों ने कहा कि जब इस दौरान जांच चल रही है तो केबल बदलने का कोई औचित्य नहीं है। नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार सिर्फ अपनी कमियों के छुपाने के को लेकर यह कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें