जलालपुर, अंबेडकर नगर: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को जलालपुर नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में शिव बारात शोभा यात्रा निकाली गई। जलालपुर कस्बा भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया उस्मानपुर शिवाला मंदिर पक्का घाट से शोभायात्रा शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते डाकखाना वैवाहिक स्थल पर समापन हुआ।भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य आरती की गई। शोभायात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रास्ते में जगह-जगह शिव भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया । जलालपुर स्थित शीतला मंदिर मठिया शुभ रात का कार्यक्रम किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें । महाशिवरात्रि के पर्व जगह-जगह भंडारा और प्रसाद के वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया शिव बारात की तरफ से बारात में संदीप अग्रहरि ,मोहन जायसवाल ,मानिक चंद सोनी,सीताराम अग्रहरि, मनोज पांडे,अखिल सोनी, विकास निषाद,बबलू गौड,सोनू गौड, आशीष सोनी समेत मौजूद रहे. एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव सीओ , अनूप कुमार सिंह,एसडीएम राहुल गुप्त, कोतवाल अजय प्रताप यादव समेत पुलिस प्रशासन पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली गई यह शिव बारात जलालपुर की एकता और आस्था का प्रतीक है। पूरे नगर ने इसे अपना उत्सव बनाया और हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हम सभी श्रद्धालुओं और प्रशासन का धन्यवाद करते हैं, जिनके सहयोग से यह यात्रा भव्य और शांतिपूर्ण रहा।