फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चीनी 44 से बढ़कर 65 रुपये किलो पहुंची कीमत, प्याज भी 30 से 50 रुपये किलो हुआ

अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले चीनी और प्याज के दाम बढ़ने से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। चीनी के दाम में एक माह के भीतर तीन बार बढ़ोतरी हुई है। करीब एक माह पहले 46 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 64 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। वहीं, 30 से 35 रुपये किलो बिकने वाला प्याज भी बढ़कर 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। अचानक बढ़े दामों से त्योहार की खरीदारी कर रहे मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि चीनी मिलों के पास सीमित स्टॉक बचा है। मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम होने से कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। रक्षाबंधन पर मिठाई और घर में बनने वाले पकवानों की मांग बढ़ने से चीनी की खपत भी बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें