फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अंबेडकरनगर...पेड़ से लटका मिला छात्रा हत्याकांड के आरोपी युवक का शव

18 दिन से लापता छात्रा के हत्यारोपी राजेसुल्तानपुर के नसरुद्दीनपट्टी निवासी सौरभ गौड़ का शव पड़ोसी जिले आजमगढ़ के अतरौलिया के जमीन नंदना गांव में एक पेड़ से लटका मिला। युवक की पैंट पर पेन से कई मोबाइल नंबर लिखे हुए मिले हैं। इसके अलावा छात्रा का नाम भी लिखा पाया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए छात्रा के परिजन जिम्मेदार हैं और उसने छात्रा की हत्या नहीं की है। गौरतलब है कि 20 दिसंबर को राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के तेंदुआईकला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सटे इलाके में 15 वर्षीय छात्रा का क्षत-विक्षत शव मिला था। छात्रा दो दिसंबर से लापता थी और परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें