फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में शादी के बहाने देह व्यापार करने वाले अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अपहृता युवती को सकुशल मुक्त कराया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों की युवतियों को शादी का झांसा देकर राजस्थान और हरियाणा ले जाता था, जहां उनकी इच्छा के विरुद्ध देह व्यापार में धकेल दिया जाता । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अकबरपुर पुलिस, एएचटीयू, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसखारी मार्ग स्थित खिद्दिरपुर के पास टाटा मोटर्स के निकट घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से बाबूलाल, नरेंद्र कुमार निवासी सुमेरपुर जनपद पाली (राजस्थान), मोहनलाल निवासी रामपुरा सिरोही राजस्थान, बीराराम, इसकी पत्नी चंद्रकला उर्फ पूनम निवासी कोलीबाड़ा सुमेरपुर राजस्थान, नसरूद्दीन निवासी मखनहा अतरौलिया आजमगढ़, व ऊषा निवासी भाऊकुआं जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह की मुखिया ऊषा है और इसी के संचालन में पूरा गिरोह काम कर रहा था। आजमगढ़ के अतरौलिया से एक युवती को झांसा देकर पांच दिन पहले अपहृत किया था और राजस्तान ले जाने की तैयारी थी। युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। इनके खिलाफ पूर्व का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों, आर्थिक नेटवर्क और दूसरे राज्यों में सक्रिय सहयोगियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें