फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में किन्नरों ने दूसरे गुट पर लगाया लूट का आरोप, कोतवाली में किया हंगामा

अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम छवनिया संघतिया शहजादपुर निवासी विशाखा गुरु पूजा किन्नर ने भीटी में दूसरे गुट की ओर से लूट और धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसे लेकर शहर कोतवाली में किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने दो दिन में मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन देकर शांत कराया है। विशाखा ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को अपने जजमानी क्षेत्र सेनपुर थाना भीटी से बधाई मांगकर वापस लौट रही थीं। रास्ते में भीटी पुलिस द्वारा उनकी गाड़ी रोकी गई। इसी दौरान चार वाहनों से आए लगभग 20–25 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि विपक्षी पायल, रतना, नतासा, आलिया (जिनके गुरु बबिता किन्नर बताए गए हैं) तथा अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर करीब 10 हजार रुपये नकद, लगभग दो तोले की सोने की चेन, एक अंगूठी, छह कान के आभूषण और दो ब्रेसलेट छीन लिए। साथ ही गाली-गलौज करते हुए दोबारा क्षेत्र में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दावा किया है कि घटना भीटी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने आश्वासन दिया कि दो दिन में भीटी थाने में दोनों पक्षों के मध्य बैठक कराकर प्रकरण का निस्तारण किया जाएगा और सामान भी वापस मिलेगा। इस आश्वासन पर किन्नर शांत हो गए और दो दिन में कार्रवाई न होने पर विरोध करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें