फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: बरात से दूल्हे के रिश्तेदारों से नोटों भरा बैग छीनने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

बीते दिनों भीटी क्षेत्र के दिलावलपुर पुरानी भीटी में आई बरात में दूल्हे के फूफा के हाथ में रखे बैग को उचक्को द्वारा छीन कर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन चोरों को नकदी समेत बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है । एसपी केशव कुमार ने बताया कि बीते 18 मई को सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अंकित कुमार अग्रहरि के यहां से थाना क्षेत्र के दिलावलपुर पुरानी भीटी शिवकुमार अग्रहरि के यहां बारात आई थी। बारात में जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी प्रदीप अग्रहरि भी आए थे । द्वार पूजा पर जाते समय एक अज्ञात व्यक्ति बारातियों के साथ चलने लगा । मौका मिलते ही रिश्तेदार प्रदीप अग्रहरि के कंधे में दबा हुआ बैग जिसमें रखा 28 से 30000 रुपया लेकर फरार हो गया । पुलिस ने तत्समय तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दिया। मंगलवार भोर में भीटी चनहा मार्ग स्थित काली माई चौरा के आगे भीटी चनहा रोड से तीनों को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ के दौरान अयोध्या जनपद के तारुन थानांतर्गत पाली अचलपुर निवासी मनीष उर्फ गणेश, दिव्यांश तथा इसी थाना क्षेत्र के चितावां निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के समय आरोपियों के कब्जे से 91 हजार नगद तथा घटना में प्रयोग हुई पल्सर बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें