यूपी के अंबेडकरनगर में गोविंद साहब में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद और भाजपा नेता रितेश पांडेय ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे। उन्होंने जलालपुर शहर में बाईपास निर्माण और चहोड़ा घाट के पक्कीकरण की मांग की। रितेश पांडेय ने गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास के साथ अवसरों की भी धरती बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरी की जा रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी उन्होंने सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया।