अंबेडकरनगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 शुक्रवार को 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 9,816 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के बीच अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। बारिश के चलते केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग में देरी हो रही है। वहीं, बारिश से बचने के लिए अभ्यर्थी दुकानों और अन्य जगहों की छतों के नीचे खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार करते नजर आए। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी भी की जा रही है।