फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में शहरी पीएचसी में 25 दिन से नहीं बिजली, गर्मी के बीच उपचार

अंबेडकरनगर में अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 25 दिनों से बिजली कटी हुई। ऐसे में वहां पर ड्यूटी करने वाले चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ दवा लेने आने वाले मरीज भी परेशान हैं। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेला में यहां पर आए मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी और उमस के बीच लोग परेशान रहे। अस्पताल में मौसम के कारण सर्दी और जुकाम के साथ बुखार के मरीजों की काफी संख्या में भीड़ रही। हालांकि यहां पर दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें