अंबेडकरनगर में अकबरपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को बीते दिनों जारी केंद्रीय बजट व एसआईआर को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बजट को आम जनमानस के विरोध का बजट बताया। किसानों के लिए सीधी आमदनी बढ़ाने का बजट में कोई ध्यान नहीं दिया गया। महंगे रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के टैक्स में कटौती नहीं की। जिसके चलते इनके दाम यथावत हैं। राशन, दूध व रोजमर्रा की जरूरत वाले सामान के दाम घटाने को लेकर बजट में कोई राहत की घोषणा नहीं की। एसआईआर को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था में किसी का हनन नहीं होना चाहिए। कोई भी दोषी हो किसी भी जाति धर्म का उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बजट पर अखिलेश पर दिए गए बयान पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भाजपा सरकार में चक्के में लगने वाली ग्रीस के बराबर इज्जत नहीं है।