फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में स्कूल बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, चार बच्चे मामूली घायल

Bhupendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 12:22 PM IST

अंबेडकरनगर में मालीपुर थाना क्षेत्र में अकबरपुर-मालीपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जलालपुर स्थित रेडिएंट एकेडमी की स्कूल बस और 22 चक्का ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार चार बच्चों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार 22 चक्का ट्रेलर अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा से करीब 800 बोरी चीनी लेकर चंदौली स्थित दीपक ट्रेडर्स के लिए जा रहा था। इसी दौरान अकबरपुर-मालीपुर मार्ग पर ट्रेलर की स्कूल बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। ट्रेलर में लदी चीनी को दूसरे वाहन में लोड कराया गया, जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाकर मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कूल बस सीएनजी से संचालित थी। गनीमत रही कि टक्कर बस में लगे सीएनजी सिलेंडर के हिस्से में नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बावजूद पटरियों पर झाड़ियां होने और मार्ग पर अंधे मोड़ के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे की झाड़ियों को हटाने और अंधे मोड़ पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें