अंबेडकरनगर में शनिवार को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष दिवस आयोजित किया गया। मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि अपने बीएलए के माध्यम से अधिक से अधिक नए मतदाताओं का नामांकन कराएं। साथ ही, नोटिसों केे निस्तारण में भी सहयोग करें। इसके बाद मंडलायुक्त ने ब्लॉक अकबरपुर में चल रही नोटिसों की सुनवाई की स्थिति देखी। बीडीओ से अब तक जारी किए गए नोटिस और निस्तारण की स्थिति जानी। मतदाताओं से संवाद कर उनको आ रही समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद मूसेपुर ग्रंट, अन्नावा और घाघूपुर में पंचायत भवन व मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं देखीं। बीएलओ को निर्देश दिए कि सभी का निस्तारण गंभीरतापूर्वक करें। किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए।