फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 02:52 PM IST

अंबेडकरनगर में कटेहरी विकास खंड के प्रहलाद पट्टी गांव में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इससे पूरा गांव भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर गांव के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बुढ़वा बाबा तक पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः आयोजन स्थल पर लौटकर संपन्न हुई। प्रथम दिवस की कथा में कथावाचक पंकज शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें