अंबेडकरनगर में मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर से जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करना है। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और नागरिकों को 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान करेगी। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, उपभोक्ता वाद, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मनरेगा वाद, यातायात चालानी वाद तथा अन्य सभी लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।