यूपी के अंबेडकरनगर में सोमवार की दोपहर अकबरपुर क्षेत्र के गांधी आश्रम निवासी उमाशंकर सिंह की पत्नी सोनी सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मूलरूप से भीटी के मदर भारी गांव के बृजभान सिंह अपने पुत्र उमाशंकर सिंह, पत्नी व परिवार के अन्य लोगों के साथ वर्षों से गांधी आश्रम में रह रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से पति उमाशंकर सिंह को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के मध्य आए दिन विवाद होता रहता था। उमाशंकर अपनी पत्नी को मारता पीटता भी था। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।