फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में चीनी लदे ट्रक और स्कूल बस में आमने-सामने टक्कर, बच्चों को मालूमी चोटें

अंबेडकरनगर में मालीपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर सुल्तानपुर के अखंड नगर इलाके में मंगलवार को चीनी लदे ट्रक और रेडियंट स्कूल, जलालपुर की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय स्कूल बस में करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी बच्चों को स्कूल भेज दिया गया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की जानकारी है। राहत की बात यह रही कि हादसा बड़ा होने के बावजूद सभी बच्चे और अन्य लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें