अंबेडकरनगर में राजेसुल्तानपुर इलाके में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और दोनों लेन के बीच हवा में लटक गया। हादसे में चालक बच गया जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं।