बिहार के सीतामढ़ी धरती माता विश्व परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष विश्व बंधु प्रवीण एक विश्व-एक राष्ट्र का संकल्प लेकर महाकुंभ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हम विश्व एकीकरण की बात कर रहे हैं। हम नहीं चाहते हैं कि तीसरा विश्व युद्ध हो। भारतीय सोच भी वसुधैव कुटुंबकम की है। इस धरती पर हर मानव अपना भाई है। इसके अलावा उन्होंने देश को भिखारी मुक्त करने का आह्वान किया। कहा कि भीख मांगना विश्व मानवता के लिए कलंक है। इसको दूर करने के लिए पिछले साल 2024 सीतामढ़ी से शुरू कर अभियान शुरू किया है।