प्रयागराज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि मुंबई विविधता और एकता का शहर हैं। हमें मराठी भाषा पर गर्व है और होना भी चाहिए, लेकिन किसी को भी भाषा या प्रांत के नाम पर थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में जैसे योगी आदित्यनाथ गुंडागर्दी करने वालों का जवाब देते हैं, ठीक उसी प्रकार महाराष्ट्र के सीएम को भी राज ठाकरे जैसे लोगों को गुंडागर्दी करने पर देना चाहिए।