खुल्दाबाद थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी खुसरो बाग गेट के पास जमकर मारपीट हो गई। मोबाइल छीन कर तोड़ने, सोने की चेन, 15 हजार नकदी छीनने का आरोप लगाया गया है। हनी, राहुल, गौरव सहित चार नामजद एवं आठ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बेनीगंज निवासी अनुज और उसके दोस्तों से मारपीट हुई है।