बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, विधायक हर्षवर्धन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत पर खुशी जताई। एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी।