नजूल भूमि संपत्ति विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संदीप यादव के नेतृत्व में सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला पहुंचने की कोशिश की। जिस पर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने संदीप यादव समेत कई अधिक सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। सपाइयों ने भाजपा सरकार और योगी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।