सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के सामने फल विक्रेता साजिद ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे इलाके में गंदगी और तेज बदबू फैल गई है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश होने पर सड़क पूरी तरह पानी से भर जाती है और स्थिति और भी खराब हो जाती है। उनका कहना है कि बदबू इतनी अधिक है कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।