इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) की ओर से एएमए सीजीपी-2026 के 17वें संस्करण का आयोजन रविवार को दोपहर दो बजे से एएमएसीसी प्रांगण में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन एएमए अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के व्याख्यान आयोजित किए गए। डॉ. सौम्या शर्मा, डॉ. अब्दुल कवि, वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. गुलाब सोनी आदि ने विचार रखे।