प्रमुख सचिव ने कहा कि बाढ़ की वजह से मेला क्षेत्र में काम प्रभावित हुआ है। अब तक काम शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन पानी भरा हुआ है। इससे जल निगम का काम काफी पीछे हो गया है लेकिन प्रशासन इसके लिए तैयार है। जरूरी संसाधन बढ़ाकर काम कराए जाएंगे। महाकुंभ की दिव्यता में कोई कमी नहीं रहेगी और न ही आगंतुकों को किसी तरह की परेशानी होगी। प्रमुख सचिव ने कहा कि महाकुंभ के कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को बैठक में प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।