शीतला आषाढ़ अष्टमी का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। शक्तिपीठ अलोपशंकरी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजरता रहा। परिवार में सुख शांति और निरोगी जीवन की कामना की गई। माता को मीठे पकवानों का भोग लगाया गया।