फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCZCC - प्रशासनिक अनुमति के फेर में रुकी ‘नीली झील, कलाकारों ने जताया आक्रोश

मासिक नाट्य प्रोत्साहन योजना के तहत प्रस्तावित नाटक ‘नीली झील’ का मंचन प्रशासनिक अनुमति और विभागीय समन्वय के अभाव में नहीं हो सका। मासिक नाट्य प्रोत्साहन योजना के तहत प्रस्तावित नाटक ‘नीली झील’ का मंचन प्रशासनिक अनुमति और विभागीय समन्वय के अभाव में नहीं हो सका। कैनवस फाउंडेशन ने इसे कलाकारों की मेहनत और सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए अब केंद्र में इस नाटक की प्रस्तुति आगे नहीं करने का निर्णय लिया है। संस्था के अनुसार, 26 जून को ‘नीली झील’ के मंचन के लिए केंद्र को प्रार्थना पत्र दिया गया था। तीन अगस्त को केंद्र ने प्रस्तुति की पुष्टि करते हुए सात अगस्त की तारीख निर्धारित की। बाद में संस्था को बताया गया कि नए नियम के तहत जिलाधिकारी की अनुमति आवश्यक है। संस्था ने चार अगस्त से अनुमति के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क किया। वहां बताया गया कि योजना के तहत अनुमति संस्था को नहीं, बल्कि केंद्र को दी जाएगी। संस्था के मुताबिक अनुमति पत्र नजारत अनुभाग से डाक संख्या 13898 के माध्यम से केंद्र के निदेशक के नाम भेजा जा चुका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें