मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनियन का शिलान्यास रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद केशरी देवी पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी, सीडीओ गौरव कुमार, एडी स्वास्थ्य डॉ. राजेश सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।