जिले के पतंग और मांझा कारोबारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि चाइनीज मांझे के नाम पर मनमानी तरीके से व्यापारियों को परेशान न किया जाए। पहले जांच की जाए कि जो मांझा बिक रहा है वह चाइनीज है या नहीं। प्रतिबंधित मांझा मिलने पर ही कार्रवाई की जाए। जांच के नाम पर पुलिस भोले-भाले व्यापारियों का उत्पीड़न न करे। जिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन कारोबारियों को दिया है।