बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में 20 दिसंबर से तीन दिवसीय बज्म-ए-विरासत में सितारों की महफिल सजी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित हरी प्रसाद चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। पहले दिन का मुख्य आकर्षण लंतरानी रहा। जिसमें साहित्यकार यश मालवीय, प्रो. धनंजय चोपड़ा, बाबा अभय अवस्थी, कमर आगा, इसमें दारागंज, लोकनाथ और पुराने शहर की चर्चाएं होंगी। पुराने इलाहाबाद के किस्से और कहानियां में चर्चा में अभय अवस्थी, प्रो. धनंजय चोपड़ा, कमर आगा और आसिफ उस्मानी आदि ने इलाहाबादी लंतरानी के माध्यम से लोगों का जमकर मनोरंजन किया।