देश भक्ति के रंग में रंगा पूरा हिंदुस्तान, तिरंगे की शान राष्ट्र भक्ति का अभियान देशभर में निकाली जा रहीं 'भव्य तिरंगा यात्राएं' राष्ट्रीय एकता का पावन संदेश लेकर हर घर तक पहुच रही हैं। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी महापौर की अध्यक्षता में प्रयागराज के पजावा रामलीला मैदान की पावन धरा से 151 फीट तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा अतरसुइया थाना, गोल पार्क ,सब्जी मंडी ,खत्री पाठशाला से होते हुए पजावा रामलीला मैदान में समाप्त हुई।