अग्रवाल समाज के कारोबारियों ने शहर के व्यापारिक माहौल से जुड़ी समस्याओं को बेबाकी से उठाया। अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी, बढ़ता ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था कारोबार पर सीधा असर डाल रही है। सिविल लाइंस और कटरा जैसे प्रमुख बाजारों में सबसे बड़ी समस्या जाम की है। इससे ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो जाता है।