फूलपुर कस्बा जमीलाबाद में युवक पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना फूलपुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपी फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे थे।