यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या संगम नगरी इलाहाबाद पहुंचे और रविवार को शहर को कई सौगातें दीं। केशव प्रसाद मौर्या ने इलाहाबाद के प्रधान डाकघर में प्रदेश के चौथे डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया साथ ही ये भी बताया कि इलाहाबाद को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी जोड़ा जाएगा।