सीओ छर्रा कमलेश कुमार ने बताया कि थाना दादों अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम के साथ मौका मुआयना किया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य संकलित किए, शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैनल से वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है।