अकराबाद के गांव नगला सरताज में एक युवक द्वारा शादी का कार्ड फाड़कर फैंकने का मामला आया है। कार्ड पर डॉ आंबेडकर का फोटो छपा था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर चलने लगी। वीडियो वायरल होते बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने अकराबा थाने और आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।