मुरसान के गांव करील में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 156 लोगों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ सौरव उपाध्याय के द्वारा मरीजों को सर्दी में होने वाली बीमारी से बचने के उपाय बताए।