अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में हुए कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में पुलिस ने महिला पीसीएस अधिकारी के खिलाफ भी मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले महिला अधिकारी ने मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।