रोडवेज बसि से पति के साथ कन्नौज से दिल्ली जा रही महिला का बस में प्रसव हो गया। चालक बस को लेकर सीधे जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंच गया। जहां जच्चा-बच्चा को मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद दंपति के अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।