सीओ खैर वरुण कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के थाना इगलास अंतर्गत बॉर्बर की दुकान पर तरुण बाल कटाने आया था, बाइक को खड़ा करने को लेकर पड़ोसी दुकानदार हर्षित वर्मा से विवाद हो गया । हर्षित वर्मा ने अन्य दोस्तों के साथ इकट्ठे होकर तरुण के साथ मारपीट की। पीड़ित तरुण का मेडीकल कराया गया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।