गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर किसान सेना के बैनर तले हिंदू संग मुस्लिम समुदाय के लोग अलीगढ़ के डीएम कार्यालय पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को दिया।