क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि थाना गोरई अंतर्गत 12 जून को सुबह सात बजे मुकुंदपुर वाले रास्ते पर एक अज्ञात शव होने की सूचना मिली। शव की पहचान कुंज बिहारी थाना राया जनपद मथुरा निवासी एक 32 वर्षीय व्यक्ति के रुप में हुई। मृतक थाना गोरई क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज में कार्य करते थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अधिक शराब का सेवन करते थे।