गोंडा-अलीगढ़ मार्ग स्थित लगसमा इंटर कॉलेज के समीप आतिशबाजी बाजार में पटाखा बिक्री के तीन लाइसेंस पर 30 दुकानें लग गईं। इसकी सूचना पर पर तहसील प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस ने अवैध रूप से ब्रिकी कर रहे दुकानदारों को अल्टीमेटम देकर वहां से बाहर किया, लेकिन पुलिस टीम के जाने के बाद दुकानें दोबारा से सज गईं।