जहरीली गैसों ने वायुमंडल में बड़ा घेरा बना लिया है। इसका खुलासा एएमयू द्वारा सोलह महीने के भीतर छोड़े गए 32 मौसम गुब्बारों से हुआ है। इन गुब्बारों ने अलीगढ़ और 100 किलोमीटर की परिधि में बसे शहरों के ऊपर की हवा की गुणवत्ता की पूरी रिपोर्ट दी है। इस वैज्ञानिक अध्ययन के बाद एएमयू प्रशासन ने इसरो से भी यह रिपोर्ट साझा की है।