अतरौली में 15 जुलाई को रात मोहल्ला बरोलिया टोला में सराफ सचिन बंसल के घर में आग लग गई। यह आग उनके छोटे पुत्र शुभ बंसल के जन्मदिन की मोमबत्ती से लगी। परिवार केक काटकर जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट गया था। इसी दौरान मंदिर में रखी मोमबत्ती से आग भड़क गई। आग ने घर की दूसरी मंजिल को चपेट में ले लिया। कमरे में रखा फर्नीचर, पंखा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। मोहल्लेवासियों ने समय रहते पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। दमकल और पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बड़े हादसे की आशंका जताई। परिवार ने आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।