फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी में अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में की शिरकत, बोलीं यह

अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय के बैनर तले हुए अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2025 कार्यक्रम में सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल गए। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि सुंदर आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार। उन्हें यह जानकार अच्छा लगा कि प्रिय शिक्षकों को बच्चों ने चुना है। वाकई आप अच्छा कर रहे होंगे, तभी बच्चों ने चुना है। वरना, स्कूल में बच्चों को कोई भी शिक्षक प्रिय नहीं होता है। जिस शिक्षक को बच्चे अपना प्रिय चुन लें, समझिए उसने ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व और कर्म से बच्चों के दिलों में विश्वास की एक अटूट नींव खड़ी कर दी है। शिक्षक वह नींव होते हैं, जिन पर पीढ़ी की इमारत खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वह प्रकाश हैं, जिनकी किरणों से न सिर्फ कक्षाएं उज्ज्वल होती हैं, बल्कि पूरी पीढ़ी का भविष्य भी प्रकाशित होता है। सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक बधाई देती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें