सात महीने से वेतन न मिलने से गुस्साए नौ नलकूप कर्मचारी 28 नवंबर को महेंद्रनगर कालीदह स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। इसके बाद दो घंटे तक जबरदस्त हंगामा होता रहा। पुलिस और जल निगम के अफसरों के समझाने पर कर्मचारी टंकी से उतरे। नगर आयुक्त ने इन कर्मियों को 29 नवंब आज आफिस में बुलाया है, ताकि उनका वेतन भुगतान हो सके।