फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में रोटरी क्लब का एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने की शिरकत

वन नेशन-वन इलेक्शन मुद्दे पर देशभर में जनजागरण अभियान चल रहा है। इस अभियान की रूपरेखा भाजपा ने तैयार की है, लेकिन कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक संगठन कर रहे हैं। अलीगढ़ के धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में 4 अक्तूबर को यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ने किया। एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की भीड़ देख भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल नसीहत देने से नहीं चूके। अपने तल्ख तेवरों के अनुसार उन्होंने नेताओं को मंच से राजनीति का पाठ पढ़ाया। साफ कह दिया कि एक राष्ट्र-एक चुनाव से युवाओं को राजनीति में आगे आने का मौका मिलेगा। इसलिए सिर्फ चुनाव के लिए टिकट की चिंता में रहने वाले नेता अपना बायोडाटा मजबूत करने के बजाय समाज की चिंता में लग जाएं। तभी संगठन व समाज का भला हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें