अलीगढ़ में क्वार्सी इलाके के केलानगर चौराहे के पास वार्ड संख्या 49 बे़गपुर में 21 नवंबर को मीनाक्षी टॉकीज वालों की कोठी निकल कर आए राष्ट्रीय पक्षी मोर की बिजली के तारों से चिपक कर मौत हो गई। कांग्रेस नेता इंजी. आगा यूनुस का आरोप है कि कई घंटे सूचना देने के बाद भी वन विभाग एवं बिजली विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस पर कांग्रेस नेता ने पुलिस-प्रशासनिक एवं वन विभाग के अफसरों को फोन पर जानकारी दी। आरोप है कि करीब छह घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।